Home छतरपुर अग्रसेन जयंती की तैयारियों में जुटी अग्रसेन महिला विकास समितिबैठक कर तय...

अग्रसेन जयंती की तैयारियों में जुटी अग्रसेन महिला विकास समितिबैठक कर तय की जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा

77
0

छतरपुर। अग्रसेन महिला विकास समिति की बैठक महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसी अवसर पर समिति सदस्यों ने सावन का महीने होने पर भजन गायन भी किया।
    समिति की अध्यक्ष सोनम अग्रवाल ने बताया कि अग्रवालों के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती को लेकर समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला की रूपरेखा पर विचार विमर्श कर अंतिम रूप दिया गया। बैठक में निश्चित हुआ कि 16 सितंबर से अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे और यह कार्यक्रम 5 दिन तक चलेंगे। इनमें 21 सितंबर को आनंद मेला लगाया जाएगा और 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी। इसी तरह अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई।
   बैठक में अग्रसेन महिला विकास समिति की संरक्षक सुनीता अग्रवाल, ज्ञानू अग्रवाल, संगीता नरेश अग्रवाल, ममता राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रूपा राजेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति, सह कोषाध्यक्ष ज्योति गगन अग्रवाल, सचिव संगीता सौरभ अग्रवाल, नीता राहुल अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी रचना मुकेश अग्रवाल, संगठन मंत्री प्रीति अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी संध्या राजीव अग्रवाल, रेणु, रेखा, सुजाता,  शिखा, शालिनी, विनीता, सुप्रिया और मोहिनी अग्रवाल मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here