Home छतरपुर वार्ड नंबर 17 में आंगन मिलन कार्यक्रम एवं 9वा पोषण माह का...

वार्ड नंबर 17 में आंगन मिलन कार्यक्रम एवं 9वा पोषण माह का हुआ आयोजन

11
0


छतरपुर। वार्ड नंबर 17 के केंद्र क्रमांक 30 में आंगन मिलन कार्यक्रम के साथ 9वा पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती ज्योति तिवारी, कार्यकर्ता अभिलाषा मिश्रा, शैलेंद्र गौतम, सहायक मंजू गुप्ता सहित वार्ड की महिलाएं एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही स्वच्छता के महत्व और बच्चों एवं परिवार को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हितग्राहियों को मिठाई एवं फल वितरित किए गए। आयोजकों ने महिलाओं से बच्चों के संतुलित आहार, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को उपयोगी बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here