छतरपुर। 17 सितंबर को दुर्गा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 17 के केंद्र क्रमांक 30 में वार्ड की महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर लाड़ली बहनों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों ने अपने विचार भी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बहनों को मिलने वाली राशि से उन्हें आर्थिक सहायता और खुशी मिली है। महिलाओं ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अभिलाषा मिश्रा, कार्यकर्ता एवं मंजू गुप्ता, सहायक सहित वार्ड की महिलाएं और लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।











