Home छतरपुर ललिता यादव ने अतिवृष्टि से सड़क पर हुए गड्ढों का किया निरीक्षणबोलीं-बारिश...

ललिता यादव ने अतिवृष्टि से सड़क पर हुए गड्ढों का किया निरीक्षणबोलीं-बारिश ख़त्म होते ही ट्रांसपोर्टनगर से पन्ना नाके तक 7 करोड़ से बनेगा रोड

6
0


छतरपुर। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने शहर से निकले सागर-कानपुर रोड पर अतिवृष्टि से हुए गड्ढों को लेकर लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद छतरपुर, राजस्व विभाग से तहसीलदार एवं पुलिस अमले के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम ख़त्म होने के बाद ट्रांसपोर्टनगर से पन्ना नाके तक 7 करोड़ की लागत से शहर का यह मुख्य मार्ग बनाया जायेगा।
छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने शहरवासियों को बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए बारिश रुकते ही बीच में मौका मिलने पर लोक निर्माण विभाग सड़क में हुए गड्ढों को भरने का कार्य कर रहा है और लगातार गड्ढे भरे जा रहे है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग बनने के साथ ही नगर पालिका छतरपुर मुख्य मार्ग में आवश्यक नाली का निर्माण करेगी इसके लिए आकाशवाणी तिराहा से छत्रसाल चौक तक नाली निर्माण का टेंडर लग चुका है जिससे शीघ्र ही नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गो में रिपेयरिंग का कार्य चलाया जायेगा। गड्ढे भरे जायेगे, शहरवासियों को हो रही दिक्कतों को कम करने के लिए हर विभाग कार्य करेगा। छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि आवागमन मुख्य मार्ग केे होने से बरसात में वाहनों के पहियों के साथ धूल भी आती है जो उड़ती है। इसके लिए नगर पालिका रोज सुबह शाम सडक़ों की सफाई भी करती है।
छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि छतरपुर में ही नही पूरे देश में अतिवृष्टि के कारण सडक़, बिजली, सफाई व्यवस्था की स्थिति पर बुरा असर पड़ा है। जो लोग नकारात्मक सोच के साथ रात में गड्ढे में टॉर्च लगाकर सुर्खिया बटोरने का कार्य करते है वे ऐसा न कर छतरपुर के बारे में पॉजिटिव और विकास की सोच बनाये। उन्होंने कहा कि जितना विकास भाजपा की सरकार करती है कभी न दूसरी पार्टी के लोगों ने किया और न ही उनकी विकास की सोच रही है। उन्हें तो कमी दिखाई देती है। उन्होंने साफ कहा कि नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया अपनी टीम के साथ अच्छा कार्य कर रही है। सभी वार्डो में विकास कार्य चल रहे है। नरगपालिका का प्रमुख कार्य नाली, सडक़, प्रकाश, सफाई होती है और छतरपुर की व्यवस्था बेहतर है। नगर पालिका अध्यक्ष सीधी हैं इसलिए लोग उनके खिलाफ मनमाफिक दुष्प्रचार करवाते रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here