सुनील कुशवाहा
छतरपुर। महाराजपुर से जटाशंकर धाम के लिए निकाली जा रही 1 लाख 21 हजार रुपये की कावड़ यात्रा का महोबा रोड स्थित मारुति एजेंसी के सामने दीपू महाराज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कावड़ियों के लिए खीर, चाय और बिस्कुट की व्यवस्था कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार, महाराजपुर के बड़े किराना स्टोर संचालक हरिश्चंद्र चौरसिया के नेतृत्व में पहली बार 1 लाख 21 हजार रुपये की कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर जटाशंकर धाम की ओर रवाना हुए हैं।
हरिश्चंद्र चौरसिया ने बताया कि यात्रा के समापन के बाद महाराजपुर में मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक लोगों द्वारा कावड़ियों का स्वागत एवं सेवा की जा रही है।











