बिजावर। पवित्र पर्व के अवसर पर बिजावर की चक्कर की सकड़ पर सजा माता रानी का दरबार क्षेत्र में अपार श्रद्धा और आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है। यहाँ की गई भव्य सजावट ने हर आने-जाने वाले का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
अजय डेकोरेशन की शानदार कलाकारी की सराहना
इस मनमोहक और भव्य आयोजन के पीछे ‘अजय डेकोरेशन’ की बेहतरीन सजावट का विशेष योगदान है, जिसकी प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही है। पंडाल में फूलों की सजावट, लाइटिंग और माता रानी के दरबार की अलौकिक छटा देखते ही बनती है।
श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
माता रानी के इस भव्य दरबार के दर्शन करने के लिए चक्कर रोड पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में माता के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे पूरा बिजावर भक्तिमय माहौल में रंग गया है।











