जिला बस एसोसिएशन छतरपुर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति जताया आभार
-2 मार्च को होने बाली बसों की हड़ताल स्थगित
छतरपुर। मध्य प्रदेश सरकार की नई परिवहन नीति राज्य परिवहन उपक्रम के नाम से प्रदेश में सात कंपनियां बनाकर नई परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत वर्तमान में संचालित बसो के परमिट को निरस्त कर सडक़ का राष्ट्रीयकरण कर नवीन प्राइवेट कंपनी को (पीपीपी) मॉडल के तहत परमिट देने हेतु निजी मोटर मालिकों को पुन: आवेदन हेतु आमंत्रित किए जाएंगे एवं शासन की परमिट टेंडर प्रक्रिया टेंडर फीस के नाम पर प्रति किलोमीटर बड़ी राशि ली जाएगी। जिसका विरोध मध्य प्रदेश के सभी 56 जिलों के जिला संगठन एवं मोटर मालिकों ने विरोध कर नई परिवहन नीति के विरुद्ध 2 मार्च से अनिश्चितकालीन बसों के संचालन बंद करने की घोषणा कर की गई है। इसकी सूचना प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर संभाग आयुक्त, पुलिस कमिश्नर सहित परिवहन मंत्री मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से सूचना भेजी गई थी।
28 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवहन सचिव मनीष सिंह से चर्चा कर सभी बस एसोसिएशन के पदाधिकारी जिनकी संख्या 20 से अधिक है को आमंत्रित किया गया और देर रात तक चली बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा की गई की 24 दिसंबर 2025 को प्रकाशित राजपत्र को निरस्त( होल्ड) करना एवं टैक्स, फिटनेस सेंटर ्रञ्जस् नहीं होने पर मैन्युअल फिटनेस किया जाए। परिचालक सीट का टैक्स वाहन नामांतरण पर चर्चा कर निराकरण हेतु राजपत्र में प्रकाशित संशोधन करने हेतु आम सहमति बनाई गई। इसी प्रकार से वर्तमान में बसों का संचालन चल रहा है उसे यथावत रखा जाएगा इन मांगों को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करके उपस्थित मोटर मालिकों के समक्ष घोषणा की गई।
जिला बस ऐशोसिऐशन छतरपुर के अध्यक्ष प्रदीप सिंह परमार सहित सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त कर यात्रियों को संदेश दिया कि बसों की हड़ताल अब 2 मार्च को नही होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बसें सुचारू रूप से चालू रहेगी।










