Home छतरपुर एशियाई चिकित्सक सम्मेलन में छतरपुर के डॉ. अग्रिहोत्री सम्मानितगया जी बिहार में...

एशियाई चिकित्सक सम्मेलन में छतरपुर के डॉ. अग्रिहोत्री सम्मानितगया जी बिहार में अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

50
0

छतरपुर। देश के बिहार प्रांत के गयाजी में एशिया के बाल्य एवं शिशु रोग चिकित्सकों का वार्षिक सम्मेलन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें भारत सहित एशिया के विशेषज्ञ शामिल हुए। इस अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में नौगांव के जाने माने बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएल अग्निहोत्री को उनके द्वारा देश में दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक पुरस्कार को पाने वाले डॉक्टर एमएल अग्निहोत्री प्रदेश के प्रथम चिकित्सक है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुदेव भगवान तथा बड़ों के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। यह सम्मान उन्होंने परिवार तथा स्नेही जनों को समर्पित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here