छतरपुर। छतरपुर शहर की मुख्य सडक़ के चौड़ीकरण व गुणवत्ता वाली बनाने के लिए छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर से सिंचाई कॉलोनी गेट तक 5 किमी की सडक़ के लिए साढ़े सात करोड़ की राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग कर लोक निर्माण विभाग के लिए स्वीकृत करा ली है।
छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि 5 किमी की सडक़ के बनने से छतरपुर ट्रांसपोर्ट नगर से चंद्रपुरा तक रोड के चौंडीकरण का कार्य पूरा हो जायेगा। पहले पार्ट में सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन से चंद्रपुरा की सडक़ के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब ट्रांसपोर्ट नगर से जवाहर रोड, छत्रसाल चौराहा से सिंचाई कॉलोनी तक का 5 किमी रोड का चौड़ीकरण होगा। इसमें 4 पुलिया भी बनाई जायेगी ताकि पानी की निकासी अच्छे से होती रहे।
छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि यह दोनों तरफ 7-8 मीटर चौड़ा होगा। इसमें सीसी रोड के ऊपर भी 80 एमएम मोटाई के डावर वाली सडक़ बनेगी। इससे दोनों तरफ की सडक़ का चौड़ी करण हो जायेगा। इससे आवागमन सुलभ होगा।
छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि रोड का टेंडर भी लगा दिया गया है। साढ़े सात करोड़ की राशि सडक़ के लिए देने पर विधायक ललिता यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।










