Home छतरपुर विधायक ललिता यादव ने दी होली की शुभकामनाएं

विधायक ललिता यादव ने दी होली की शुभकामनाएं

25
0

छतरपुर। छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने रंगों के पावन पर्व होली की जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि होली आपसी प्रेम, सौहाद्र्र, भाईचारे और सामाजिक समरसता का त्यौहार है। यह उत्सव, हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है। रंगों का त्यौहार होली छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति लेकर आए। सभी के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार करें।
वही छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने अपील की है कि सभी नागरिक होली का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित,  सौहाद्र्रपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्यौहार की आत्मीय और गौरवशाली परंपराओं को सशक्त बनाने में योगदान दें।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here