Home छतरपुर मोहन यादव सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल पर ललिता यादव...

मोहन यादव सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल पर ललिता यादव ने दी बधाई 

61
0

छतरपुर। छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें अंत्योदय के विचार पर चलकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभान्वित करने में लगीं हैं। उन्होंने कहा कि दो साल में मोहन यादव सरकार ने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित करने का सफल प्रयास किया जिससे प्रदेश में रोजगार के लाखों अवसर पैदा हुए। इतना ही नहीं सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला कर लोगों को रोटी, कपडा और मकान के साथ सभी बुनियादें सुविधाएं उपलब्ध कराई। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने प्रदेश सरकार की इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए आगे इससे भी बेहतर कार्य की उम्मीद व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं भी दी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here