Home छतरपुर छतरपुर पुलिस का सराहनीय कदम: सराफा व्यापारियों से संवाद, सुरक्षा गाइडलाइन का...

छतरपुर पुलिस का सराहनीय कदम: सराफा व्यापारियों से संवाद, सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करने की अपील

72
0

छतरपुर पुलिस का सराहनीय कदम: सराफा व्यापारियों से संवाद, सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करने की अपील

छतरपुर। शहर व ग्रामीण बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छतरपुर पुलिस सक्रिय हो गई है। शीत ऋतु में कम आवाजाही का फायदा उठाने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग और बाजारों में सतर्क निगरानी की जा रही है। बुधवार को CSP अरुण सोनी और कोतवाली टीआई अरविन्द्र दांगी ने सराफा बाजार की दुकानों पर जाकर व्यापारियों से संवाद किया। अधिकारियों ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कारीगरों व कर्मचारियों की जानकारी ली और सभी का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, रेकी करने वालों या अपरिचित व्यक्तियों के बार-बार घूमने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

व्यापारियों के लिए पुलिस की सुरक्षा गाइडलाइन—ध्यान रखें ये बातें

सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करें, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें

कर्मचारियों/कारीगरों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य

नए कर्मचारी रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन कराएं

दुकानों में अलार्म सिस्टम और सुरक्षा ताले का उपयोग करें

दुकान खुलने-बंद होने के समय विशेष सतर्कता

संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें

बड़ी राशि का लेनदेन रात में न करें

बाजार में आपसी समन्वय बनाए रखें

किसी भी घटना की सूचना व्यापारी समूहों में तुरंत साझा करें

पुलिस ने बताया कि व्यापारियों से प्राप्त सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ बीट पुस्तिका में दर्ज की जा रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। आपात स्थिति में डायल-112 या छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन 7049101021 पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here