Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेशव्यापी प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का सफल आयोजन

11
0

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के 62 जिलों में हजारों किसानों ने लिया भाग

भोपाल, 19 जून 2026। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में प्रदेशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यशालाओं में किसानों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश के सभी 62 जिलों में दो-दो स्थानों पर आयोजित कार्यशालाओं में हजारों किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराना तथा उन्हें कम लागत और अधिक लाभ वाली कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि कार्यशालाओं में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं प्राकृतिक खेती में सफलता प्राप्त कर चुके किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने किसानों को जैविक संसाधनों के उपयोग, भूमि की उर्वरता संरक्षण, उत्पादन लागत में कमी तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रमों के दौरान प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा अशोकनगर में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए एवं किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल 20 जून को बैतूल में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे।

साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने संबंधी उपयोगी जानकारी मिली।

श्री चावड़ा ने कहा कि किसानों की बड़ी संख्या में सहभागिता यह दर्शाती है कि प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो, खेती की लागत कम हो तथा पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिले।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान प्रदेश में प्राकृतिक खेती के विस्तार और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here