राज की दुनिया कार्यालय आकर नवागत पीआरओ पत्रकारों से की सौजन्य भेट
छतरपुर, 10 जुलाई (राज की दुनिया)। जनसंपर्क विभाग के नवागत जिला जनसंपर्क अधिकारी आशीष शर्मा ने शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित हिंदी दैनिक समाचार पत्र “राज की दुनिया” कार्यालय आकर पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात की। श्री शर्मा ने 6 जुलाई को ही पद संभाला है।
शहर के पत्रकारों से बेहतर तालमेल बनाने के लिए नवागत पीआरओ श्री शर्मा के आज दोपहर राज की दुनिया कार्यालय पहुंचने पर समाचार पत्र के प्रकाशक प्रेम गुप्ता, कार्यकारी संपादक रामकिशोर अग्रवाल, फौलादी कलम के ग्रुप एडिटर अब्दुल हनीफ बॉली, जी न्यूज के रिपोर्टर हरीश गुप्ता,एनडीटीवी के रिपोर्टर अरविंद तिवारी, राज की दुनिया के अनूप तिवारी, आरूष गुप्ता, सुनील कुशवाहा आदि ने पीआरओ श्री शर्मा का पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान चर्चा में श्री शर्मा ने बुंदेलखंड और छतरपुर की संस्कृति की सराहना की। उन्होंने पत्रकारों से प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर शासन के विकास कार्यों को गति प्रदान करने में सहयोग की अपेक्षा की।
गौरतलब है कि सहायक संचालक जनसंपर्क हिमांशी बजाज का जुलाई 2025 में राजगढ़ स्थानांतरण हो जाने से तब से यह पद रिक्त चल रहा था। श्री शर्मा संभागीय जनसंपर्क कार्यालय भोपाल से स्थानांतरित होकर छतरपुर आए हैं।













