Home छतरपुर 2 दिन में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक सहित आरोपी...

2 दिन में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

8
0

बकस्वाहा। बकस्वाहा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का 2 दिन के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 7 बकस्वाहा निवासी रमेश्वर यादव ने थाना बकस्वाहा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 अगस्त 2026 को वह अपनी काले रंग की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP16 MK 9020) से बाजार गए थे। उन्होंने बाइक को एक दुकान के सामने खड़ी कर बाजार चले गए। करीब 45 मिनट बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश और पूछताछ के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 4 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बलराम पिता केसरी लोधी उम्र 25वर्ष निवासी गढ़ीसेमरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here