छतरपुर। महर्षि विद्या मंदिर नौगांव में विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा के साथ हुआ। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश महोदय, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ खंड—नौगाँव) तथा श्रीमती ज्ञानदेवी अहिरवार उपस्थित रहे।
शिविर में श्रीमति शिल्पी राय मेडम और माननीय न्यायाधीश महोदय ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावी ढंग से प्रदान की।
विशेष रूप से, माननीय न्यायाधीश महोदय ने अपने जीवन के संघर्षों और अनुभवों को साझा करते हुए बच्चों को मेहनत, ईमानदारी और जागरूकता की राह पर आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में विद्यार्थियों ने माननीय न्यायाधीश महोदय से कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने अत्यंत सरल, स्पष्ट और प्रेरणादायी ढंग से उत्तर दिया। इस संवाद से बच्चों की कानूनी जागरूकता और भी मजबूत हुई।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती गोस्वामी द्वारा सुचारू और गरिमामय तरीके से किया गया।
कार्यक्रम में
श्री अरविंद सक्सेना, श्रीमती विशाखा चतुर्वेदी, श्री राकेश खरे, श्रीमती पुष्पांजलि नामदेव, श्रीमती प्रभा त्रिपाठी, गीता बाजपेई और मेघा पाराशर भी उपस्थित रहे।
अंत में सुश्री दीक्षा सिंह बघेल ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।











