Home छतरपुर बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं करें उनका सम्मान तभी होगी भारतीय होने की...

बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं करें उनका सम्मान तभी होगी भारतीय होने की पहचान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय

89
0

छतरपुर। बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं करें उनका सम्मान तभी होगी भारतीय होने की पहचान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के छतरपुर सिविल लाइन सेवा केंद्र द्वारा संगम “गौरवपूर्ण वृद्ध अवस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय को लेकर मनाया गया उत्सव l ब्रह्मकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग द्वारा पूरे भारत में मनाया जा रहा है यह प्रोग्राम एक उत्सव के रूप में चाहे स्कूलों हों ,कॉलेज हो,या हों कॉलोनी आदि सभी जगह पहुँच रहा है यह बुजुर्गों के सम्मान का अभियान l उसी श्रृंखला में सिविल लाइन सेवा केन्द्र छतरपुर के द्वारा यादव कॉलोनी में किया गया सभी को जागरूकl कार्यक्रम के अन्तर्गत बी के कमला बहन ने बताया कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं उनके अनुभव, उनकी दुआएँ, उनका आशीर्वाद समाज के लिये , परिवार के लिये अति आवश्यक है इसीलिए आज वर्तमान में हम सबको मिलकर उनकी भावनाओं का, उनके विचारों का सम्मान बनाए रखना है l और बुजुर्ग भी अपने महत्व और सम्मान को पहचाने l अपने जीवन को कुछ अच्छे कार्यों में व्यस्त रखेंl
90 साल की आयु को पूरा करने वाले दादा बाबूलाल यादव जी ने बहनों का धन्यवाद किया और बताया कि में प्रतिदिन सुबह 3:00 बजे उठता हूँ, exercise करता हूँ और आज भी मुझे कोई भी बीमारी नहीं है, बहनों का धन्यवाद करते हुए बहनों से उन्होंने आग्रह किया कि आप इसी तरह हम लोगों से आकर मिलती रहे और सबको जागरूक करते रहें l उन्हें बहुत खुशी हुई l कार्यक्रम के अंत में बहनों ने प्रसाद वितरण किया और सभी को धन्यवाद दिया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here