Home छतरपुर चौकी पहरा थाना गौरिहार पुलिस का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन – ग्राम खड्डी...

चौकी पहरा थाना गौरिहार पुलिस का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन – ग्राम खड्डी में दुर्घटनाग्रस्त पलटी बस से यात्रियों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया

65
0


छतरपुर। चौकी पहरा थाना गौरिहार पुलिस का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन – ग्राम खड्डी में दुर्घटनाग्रस्त पलटी बस से यात्रियों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया चौकी पहरा थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड्डी के पास एक यात्री बस के पलटने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से पलटी हुई बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम ने बस की प्रत्येक सीट, नीचे के हिस्सों एवं आसपास का बारीकी से निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी यात्री अंदर फंसा न रह जाए। यात्रियों के सामान को भी सुरक्षित निकालकर सुपुर्द किया गया।

घायलों को तत्काल पुलिस वाहन एवं क्षेत्रवासियों के वाहनों की सहायता से उपचार हेतु नज़दीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में
थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित,
चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव,
उप निरीक्षक सुरेंद्र मरकाम,
प्रधान आरक्षक बाबूलाल,
आरक्षक मुलायम सिंह, अमित शर्मा, शंकर पटेल, दीपक चौरसिया, दीपक सिंह गौर, दीप धाकड़
तथा क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।छतरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर यात्रियों की जान बचाई गई एवं घटना स्थल पर प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here