Home छतरपुर बम्होरी तिराहे पर 45 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने...

बम्होरी तिराहे पर 45 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई।

69
0

छतरपुर। के राजनगर थाना के मनिया गांव के पास बम्होरी तिराहे पर 45 वर्षीय महिला का संदिग्ध हालत सनसनी फैल गई , ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी पुलिस शव को राजनगर अस्पताल भेजा। जहां उसका पीएम किया गया
वहीं थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच की मामले का पता लगाया जारहा है जानकारी के अनुसार
महिला रानी रैकवार निवासी तालगांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला महाराजपुर में भाई के घर भतीजे की 29 नवम्बर को शादी में सम्मिलित होने के लिए गई थी। आज मनिया गांव के पास बम्होरी तिराहे पर रोड किनारे संदिग्ध अवस्था में उसकी शव मिला , घटना की जानकारी लगते ही राजनगर और महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव का राजनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एफएसएल की टीम और पुलिस जांच में जुटी हुई है जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर एक पेड़ के नीचे शराब की बोतल और संदिग्ध वस्तु में मिली है। पुलिस उनके आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
मृतिका के पति ने बताया कि उसे पुलिस ने सूचना भिजवाई है उसका मोबाईल, गहने,पर्स नही मिला मृत महिला के भाई प्रकाश ने बताया कि बहिन रानी ने रात 9 बजे कुसमा में किराना दुकान पर गई थी घटना सीसीटीवी वीडियो खंगाले जा रहे है। हत्या का संदेह जताया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here