छतरपुर, 25 जुलाई (राज की दुनिया)। टैक्स बार एंड प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल रात होटल शेल्टर इन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। शपथ अधिकारी के रूप में मध्य प्रदेश टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के एके गौर ने अभिषेक खरे सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह ने कहा कि टैक्स के रूप में जनता से कलेक्ट किया गया पैसा जनता के लिए जनहित की योजनाओं और विकास कार्यों में उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को आयकर का नाम सुनकर भयभीत नहीं होना चाहिए। बल्कि टैक्स के माध्यम से सरकार को एक छोटा सा सहयोग करना चाहिए। नव नियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक खरे ने कहा कि संस्था ने उन पर विश्वास कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संस्था की गरिमा को बनाए रखना और नई ऊंचाईयों तक पहुंचाना उनका पहला उद्देश्य होगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार देवलिया ने मौजूदा टैक्स प्रणाली की तारीफ करते उदाहरण सहित समझाया कि वर्तमान परिवेश में गरीब व्यक्ति अमीर की तुलना में सरकार को ज्यादा टैक्स दे रहा है, साथ ही उन्होंने गत वर्षों के आंकड़े भी बताए जिससे सरकार की आमदनी अत्याधिक बढ़ी है। विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी भूपेंद्र राठौर ने आयकर दिवस पर सभी को बधाई देते हुए अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में समय से आयकर जमा करें जिससे सरकार को आर्थिक सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम को एडवोकेट एके लखोटिया, निवर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता और निवर्तमान सचिव संजय मिश्रा ने भी संबोधित किया। नवनियुक्त सचिव अनुराग असाटी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर हुई। तत्पश्चात अतिथियों का मल्यार्पण किया गया। शपथ अधिकारी द्वारा नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश उपेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर सुरेश कुमार साकेत, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति जायसवाल, अपर सत्र न्यायाधीश कविता वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन, रानो बघेल, आकांक्षा गर्ग, दिव्यांशु गुप्ता, संघशिखा वंशकार, अधीक्षक सीजीएसटी अजय के साथ ही एडवोकेट निरंजन खरे, संजय नामदेव, मुकेश अग्रवाल, अखिलेश अग्निहोत्री, गौरव मिश्रा, अंशुल गुप्ता, मनीष भार्गव, सीए निखिल रावत, संतोष अग्निहोत्री, बृजमोहन दीक्षित, हरीश साहू, रोहित गुप्ता, अतीत विश्वकर्मा, रवि उपाध्याय, विक्रांत रेजा, नितिन नामदेव, सीए स्वर्णदत्त चौरसिया, सीए अमित अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, टीना खरे, भावना कुशवाहा सहित गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण उपस्थित थे।









