छतरपुर। क्रिश्चियन इंग्लिश कॉलेज में 4 से 8 नवंबर तक 49वें ग्लोरीअस फाउण्डेशन-डे का आयोजन किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी की। साथ ही कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए हाउस के अनुसार इंटर हाउस कॉम्पीटीशन आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंनोरंजन के साथ-साथ बच्चों ने सांप्रदायिक एकता, महिला सशक्तिकरण, सोशल मीडिया, स्कूल लाईफ आदि की समाज को सही सीख दी। इसी प्रकार नृत्य में भारतीय लोकनृत्य को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा विद्यार्थियों ने रंगोली कॉम्पीटीशन, बुलेटिन बोर्ड डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग और फेंसी ड्रेस कॉम्पीटीशन, पानी और पेड़ बचाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल की स्थापना करने वाली नोरमा फ़्रियर को याद किया गया।
कॉम्पीटीशन के निर्णायक मंडल में शोभा द्विवेदी, शोभा विलियिम, कीर्ति विश्वकर्मा शामिल थीं। कार्यक्रम के समापन के चीफ गेस्ट के रूप में डॉ. आई. विलियम, चेयरमैन जौली अल्वर्ट और शोभा विलियम मौजूद थे। संस्था के पूर्व मैनेजर विशप डॉ. ग्रेबियल मैसी के जन्मदिन के अवसर पर उनको याद किया गया। साथ ही कॉलेज के विकास और प्रगति में उनके योदादान को नमन किया गया।
संस्था मैनेजर अर्पणा मैसी ने अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं अच्छे कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। कॉलेज के प्रिसिंपल संजय किचनार ने सभी बच्चों को बधाई और आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने को कहा। शिक्षिका महनाज खान ने कार्यक्रम का संचालन किया।










