समाज के आधार स्तंभ वरिष्ठजन हुए सम्मानित, गरिमा पूर्ण आयोजन में गूँजी सेवा और संस्कार की गाथा!
संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था अभियान के तहत हरपालपुर दिव्य धाम में हुआ वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह!
ब्रह्मा कुमारीज हरपालपुर में वृद्धजनों का हुआ सम्मान — बी.के. आशा दीदी ने दिए प्रेरणादायक उद्बोधन
छतरपुर। हरपालपुर- संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत ब्रह्मा कुमारीज हरपालपुर दिव्य धाम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, समाजसेवी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय, सम्माननीय जैनेंद्र जैन, तथा सोनी समाज हरपालपुर के कोषाध्यक्ष किशुन दास सोनी सहित नगर के वरिष्ठ वृद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारीज हरपालपुर प्रभारी बी.के. आशा दीदी ने की। दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि — “वृद्धजन समाज की पूँजी हैं, उनके अनुभव, धैर्य और संस्कार ही नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।” उन्होंने वरिष्ठजनों के प्रति आदर, प्रेम और सेवा भाव बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही वृद्ध जान भी अपने जीवन को गौरव पूर्ण सम्मानित रखने के लिए जीवन को सरल और सहज स्वभाव का बनाएं जिससे परिवार का कोई भी सदस्य अपने मन की बात को आपसे खुले दिल से कर सके।
समाजसेवी महेश राय जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “वरिष्ठ नागरिक हमारे जीवन की जड़ हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।” लेकिन वृद्धावस्था में हमें अपने हम को ईगो को छोड़ना आवश्यक है। ब्रह्माकुमारीज का यह कार्यक्रम सराहनीय है और इस विषय को लेकर हम वृद्ध जन के बीच जाएं तो जरूर वह अपने जीवन को सम्मानित और गौरवपूर्ण महसूस करेंगे किशुन सोनी कोषाध्यक्ष आपने अपने अनुभव सभी के बीच रखें अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जो वह सभी का सम्मान करें । जी वहीं मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह जी ने सभी वरिष्ठजनों को पट्टे एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नगर के अनेक भाई-बहनों ने उपस्थित होकर वरिष्ठजनों का उत्साहवर्धन किया। अंत में बी.के. आशा दीदी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।










