Home छतरपुर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थान से 2 अवैध धारदार हथियार सहित...

कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थान से 2 अवैध धारदार हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

67
0

छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
विगत दिनों में छतरपुर जिले में करीब 380 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।

थाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पृथक पृथक स्थान में अवैध धारदार हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची।

हटवारा स्कूल के पास से आशीष पटेल पिता बृजमोहन पटेल निवासी ग्राम ननोरा थाना श्रीनगर जिला महोबा को अवैध धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।

नर्मदेश्वर मंदिर के पास से राकेश उर्फ राका कुशवाहा पिता शीतल कुशवाहा निवासी लोधी कुइयां तमरई मोहल्ला छतरपुर को अवैध धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह तोमर, उमाशंकर शुक्ल, विपेन्द्र चौबे अवधेश चतुर्वेदी एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here