Home छतरपुर इस बार रक्षाबंधन पर नए नियम से होगी जेल में बंदियों से...

इस बार रक्षाबंधन पर नए नियम से होगी जेल में बंदियों से बहिनो की मुलाकात

99
0

छतरपुर जिला जेल अधीक्षक दिलीप सिंह ने जिले के समस्त परिरुद्ध बंदियों के परिजनों को सूचित किया है कि 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के पर्व पर बंदियों से मुलाकात के सुचारू संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए है। यद्यपि शासकीय अवकाश है किन्तु जेल में परिरूद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर यह सुविधा प्रदान की जाती है।

विशेष मुलाकात के लिए आवश्यक निर्देश

पुरूष बंदियों से मुलाकात एवं राखी बाँधने के लिए केवल उनके परिवार की महिला सदस्यों व 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जाएगा, महिला बंदियो के भाइयों को दोपहर 3 बजे के बाद मुलाकात का समय दिया जाएगा, एक बंदी से मुलाकात का समय अधिकतम 10 मिनट निर्धारित किया गया है। 10 मिनट होते ही मुलाकाती परिजन स्वतः को स्वतः ही जेल से प्रस्थान करना होगा, मुलाकात प्रातः 8 बजे से 1 बजे तक पंजीकृत की जाएगी, बंदियों के परिजन अनिवार्य रूप से अपनी पहचान हेतु ड्राईविंग लायसेन्स, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड इत्यादि में से कोई एक लेकर जाएंगे, अपने कीमती सामान पर्स, मोबाईल इत्यादि अपने परिजन को बाहर देकर ही जेल गेट पर प्रवेश करेंगे किसी भी सामान के खो जाने पर जेल प्रशासन की कोई जबावदारी नहीं रहेगी, पके हुए भोजन की अनुमति नहीं दी जाती है, केवल मौसमी फल व पैक्ड मिठाई जो जेल कैंटीन से ही क्रय की गई हो जेल के गेट अंदर ले जा सकेगें, नारियल जेल के अंदर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, प्रशासन द्वारा पूजा की थाली उपलब्ध कराई जाएगी एवं रूमाल, राखी, चंदन, कुमकुम साथ लेकर आने का अनुरोध किया है, एक कैदी से मुलाकात पर आने वाले परिजन बाहर एकत्र हो जाएंगे तभी बंदी से मुलाकात करेंगे। बार-बार एक ही बंदी को मुलाकात स्थल पर नहीं बुलाया जाएगा फलतः एक बार में ही मुलाकात करेंगे, नगद पैसे देना या लेना सख्त मना है एवं अन्य कोई भी प्रतिबंधित सामग्री जिसमें तम्बाखू, बीडी, गुटका, चरस आदि मादक पदार्थ पूर्णतः प्रतिबंधित है,
जिला जेल अधीक्षक ने बंदियों के परिजनों से अनुरोध किया है कि तलासी में पूर्ण सहयोग दें प्रशासन आपके सहयोग के लिए है। अतः किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति उत्पन्न्न न करें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। त्यौहार के उत्साह को आनंदित बनाये रखने के लिए तत्समय दिए गए निर्देशों का पालन करें अधिकारियों व प्रहरियों का सहयोग करें एवं मुलाकात में आने वाले समस्त परिजन अपने वाहन जेल गेट के बाहर सामने खड़े नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here