Home छतरपुर कोतवाली पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क दुर्घटना में घायल...

कोतवाली पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क दुर्घटना में घायल चालक का किया गया सफल रेस्क्यू – मात्र 1 घंटे में क्षतिग्रस्त ट्रक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया

81
0

कोतवाली पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क दुर्घटना में घायल चालक का किया गया सफल रेस्क्यू – मात्र 1 घंटे में क्षतिग्रस्त ट्रक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया

छतरपुर। रात्रि के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सागर–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम हमा के पास दो ट्रकों के बीच टक्कर की सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक श्याम बेन एवं आकस्मिक पुलिस सहायता सेवा डायल 112/100 तत्काल मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि सड़क दुर्घटना में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था तथा उसका चालक केबिन में फंसा हुआ था। स्थिति अत्यंत गंभीर थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले मार्ग पर लगे दूसरे ट्रक को हटवाया एवं अन्य ट्रक से चैन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन को बाहर की ओर खिंचवाया।

स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत कार्य और अधिक तेज़ी से संपन्न हुआ। लगभग 1 घंटे की अथक मेहनत के बाद घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर डायल 112/100 वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

छतरपुर पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्यवाही की स्थानीय जनमानस द्वारा प्रशंसा की गई है।

Previous articleछतरपुर की नौगाँव थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल कर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश किया है , 4 आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी, नगद ₹10000 और 45 एटीएम कार्ड बरामद,आरोपी निशांत उर्फ राजा रावत एवं शिवम यादव पूर्व में थाना बड़ा मलहरा एटीएम धोखाधड़ी में किए गए थे गिरफ्तार, गिरोह के सदस्यों ने थाना गढ़ाकोटा, मकरोनिया जिला सागर, थाना गंज बासौदा, सिरोंज जिला विदिशा, जिला झांसी में धोखाधड़ी की घटना को दिया था अंजाम,आरोपी जीतू पाराशर लूट, अवैध हथियार, जुआ, अवैध वसूली, मारपीट जैसे 11 अपराधों में लिप्त है ,बीते जून में थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत कोठी चौराहा एटीएम से केशव नारायण नायक के पैसे निकालते समय आरोपी द्वारा एटीएम बदलकर पैसे निकालने संबंधी रिपोर्ट पर थाना नौगांव में दर्ज हुई थी ,पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।पुलिस टीम ने एटीएम बदलकर पैसे निकाल कर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों बंटी उर्फ वीर सिंह राजपूत निवासी हनुमानगढ़ दतिया ,. निशांत उर्फ राजा रावत निवासी नई बस्ती ललितपुर उत्तर प्रदेश , शिवम यादव निवासी आजादपुरा ललितपुर उत्तर प्रदेश,जीतू उर्फ जितेंद्र पाराशर पिता राकेश पराशर निवासी ईसानगर रोड नौगांवको गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से सोने की अंगूठी एवं ₹10000 नगद राशि, 45 एटीएम कार्ड बरामद की गई।आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की गई। गिरोह के सदस्य निशांत उर्फ राजा रावत एवं शिवम यादव पूर्व में थाना बड़ा मलहरा एटीएम धोखाधड़ी में गिरफ्तार किए गए थे, गिरोह के सदस्यों ने थाना गढ़ाकोटा, मकरोनिया जिला सागर, थाना गंज बासौदा, सिरोंज जिला विदिशा, जिला झांसी सहित अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। संबंधित थानों से संपर्क किया गया है। आरोपी जीतू पाराशर लूट, अवैध हथियार, जुआ, अवैध वसूली, मारपीट जैसे 11 अपराधों में लिप्त है। पुलिस की विवेचना कार्यवाही जारी है।
Next articleइस बार रक्षाबंधन पर नए नियम से होगी जेल में बंदियों से बहिनो की मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here