Home छतरपुर कलेक्टर के निर्देश पर रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत नौगांव में मिठाईयों के...

कलेक्टर के निर्देश पर रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत नौगांव में मिठाईयों के लिए नमूने

112
0

राजस्व एवं फूड सेफ्टी अधिकारी ने संयुक्त रूप से की दुकानों की जांच

छतरपुर । कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा अधिकारियों को रक्षा बंधन त्यौहार के मद्देनजर आमजन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत मिठाईयों के नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नौगांव में नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह लोधी तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा अधिकारी बंदना जैन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में नौगांव बस स्टैंड स्थित मिठाई एवं खोवा दुकानों की जांच की गई। साथ ही मौके पर टना टन खोवा भंडार से खोवा का नमूना, शांति स्वीट्स कोठी चौराहा से कलाकंद, केक तथा छैने के रसगुल्ले का नमूना तथा श्री कृष्णा स्वीट्स बस स्टैंड से खोवे के पेड़े का नमूना, आकांक्षा स्वीट्स से खोवे की बर्फी तथा चौरसिया स्वीट्स से खोवे के पेड़े के नमूने जांच हेतु लिया जाकर खाद्य प्रयोगशाला भोपाल जांच के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर विक्रेताओं को परिसर में साफ सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थ ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here