Home पन्ना पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में हुनर इनिशिएटिव कार्यक्रम प्रारंभ

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में हुनर इनिशिएटिव कार्यक्रम प्रारंभ

92
0


पन्ना। आयुक्त तकनीकी शिक्षा भोपाल के निर्देशानुसार महिलाओं के कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में हुनर इनिशिएटिव कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण एवं जरूरी संसाधन के साथ आत्मनिर्भरता के लिए उचित अवसर प्राप्त होगा, जिससे रोजगार प्राप्त करने के साथ परिवार और समुदाय में समृद्धि भी होगी। इस कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अरविन्द कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। नोडल अधिकारी वर्षा प्रजापति, सहायक नोडल अधिकारी हरगोविन्द कुर्मी एवं सहायक अंशुमान रेले एवं शायना परबीन द्वारा महिला प्रशिक्षणार्थियों को बिजनेस प्लानिंग, स्टॉर्ट अप के लिए वित्तीय आवश्यकता एवं बजट की जानकारी, मार्केटिंग, ब्रांडिंग, कम्यूनिकेशन स्किल, पर्सनालटी डेवलपमेंट, जनरल एप्टीट्यूट एवं रीजनिंग, कम्प्यूटर टाइपिंग सहित डिजिटल स्किल एवं वेबसाइट डिजाइन इत्यादि से संबंधित महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। समय-समय पर बाहर से विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित कर प्रशिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा।
यह प्रशिक्षण प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4 से 5 बजे तक महाविद्यालय में होगा। इसमें अध्ययनरत छात्राओं सहित आम महिलाएं और संस्था से अन्यत्र कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण महिलाएं भी शामिल हो सकेंगी। इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए सीमित सीट उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी महाविद्यालय कार्यालय के कम्प्यूटर ब्रांच में संपर्क कर सुबह 10ः30 बजे से शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन करा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here