Home छतरपुर नशे से दूरी है जरूरी अभियान के समापन पर छतरपुर पुलिस द्वारा...

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के समापन पर छतरपुर पुलिस द्वारा आयोजित बाइक रैली

95
0

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत छतरपुर जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में जन-जागरूकता हेतु रैलियाँ, जनसंवाद, मानव श्रृंखला, तथा शैक्षणिक संस्थानों में रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।
साथ ही सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया, शॉर्ट वीडियो, बैनर, फ्लेक्स एवं पंपलेट्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है। स्थानीय लोक कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लोकगायकों आदि के माध्यम से भी नशा मुक्ति का संदेश समाज तक पहुँचाया गया है। मूवी थिएटर में शॉर्ट फिल्में चलाकर एवं नुक्कड़ नाटक के जरिए, जिले में संचालित कारखानों/फैक्ट्री में जाकर कर्मचारियों को जागरूक किया गया है। पुलिस द्वारा स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

“नशे को कहें ना – हस्ताक्षर अभियान” के अंतर्गत अत्यधिक संख्या में पुलिस सहित अन्य विभाग, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र वासियों द्वारा हस्ताक्षर किये गए।
इस अभियान के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि वे स्वयं मादक पदार्थों से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे।

आज “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के समापन के अवसर पर पुलिस लाइन छतरपुर से छतरपुर नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता के नेतृत्व में जिले के सभी अनविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग, अभियोजन विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अन्य प्रशासनिक विभाग, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, विद्यालयों से अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं, ट्रैफिक वार्डन सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
समापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर नशे से दूर रहने एवं समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
बाइक रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर छतरपुर नगर में भ्रमण कर जागरूकता का संदेश देते हुए वापस पुलिस लाइन में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here