Home छतरपुर अतिथियों ने भगवा ध्वज दिखाकर प्रभात फेरी का किया शुभारंभराम काज किन्हें...

अतिथियों ने भगवा ध्वज दिखाकर प्रभात फेरी का किया शुभारंभराम काज किन्हें बिना मोहे कहाँ विश्राम

33
0

छतरपुर। 20 मार्च को प्रभात फेरी के चौथे दिन और नवरात्रि के दूसरे दिन राम भक्तों ने बारिश में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ प्रभात फेरी निकाली। जिसे टैक्स बार एंड प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अभिषेक खरे एवं कायस्थ महासभा के संभागीय अध्यक्ष आदित्य सक्सेना ने भगवा ध्वज दिखाकर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया।
मीडिया प्रभारी एड.अभिलेख खरे ने बताया कि श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राम भक्त शंख, झालर, झीका, मजीरे , पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ भगवान श्रीराम के भजन गाते हुए आगे बढ़े। प्रभात फेरी चौक बाजार से शुरू होकर बस स्टैंड क्रमांक 2 से, डिपो कॉलोनी, सौरा रोड, विश्वनाथ कॉलोनी होते हुए नारायणपुरा रोड से सीताराम कॉलोनी से किशोर मार्ग से वापिस पुनः चौक बाजार में आकर संपन्न हुई।
समिति ने इस प्रभात फेरी के माध्यम से 27 मार्च को भगवान श्रीरामचंद्र जी की रामनवमी धूमधाम से मनाने और अधिक से अधिक संख्या में इक्कीसवीं शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन के दौरान शालीनता, मर्यादा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रभातफेरी का सोरा रोड, डिपो कॉलोनी में कांग्रेस पार्षद गोविंद तिवारी, दीपू शर्मा ने स्वल्पाहार देकर, अश्वनी सक्सेना , लखन राजपूत, महेंद्र विश्वकर्मा ने रामभक्तों का फल , बिस्किट एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया। नारायणपुरा रोड पर कांग्रेस से पार्षद अरविंद गोस्वामी ने फल से स्वागत किया इसके पश्चात सीताराम कॉलोनी में विधायक श्रीमती ललिता यादव ने अपने निवास पर स्वल्पाहार देकर सभी रामभक्तों का स्वागत किया।आज के इस कार्यक्रम में
कार्यक्रम संयोजक पंकज पहारिया, संयोजक राकेश तिवारी, शिव कुमार ताम्रकार, हर्षित अग्रवाल, रामजी गुप्ता, आशीष पाठक,आशु शर्मा, प्रखर शर्मा,नारायण मिश्रा, प्रभात फेरी प्रभारी सुरेंद्र साहू, हर्ष शुक्ला, राकेश अरजरिया, सुधीर पांडे, साहिल विश्वकर्मा,संजू अग्रवाल,नवीन चंदेरिया, पप्पू नेता,शिवम खरे सहित सैकड़ों रामभक्त शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here