Home छतरपुर एमपी विधानसभा समितियों में छतरपुर का दबदबा: ललिता यादव को महिला-बाल विकास...

एमपी विधानसभा समितियों में छतरपुर का दबदबा: ललिता यादव को महिला-बाल विकास की कमान, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया भी पावर में

41
0

एमपी विधानसभा समितियों में छतरपुर का दबदबा: ललिता यादव को महिला-बाल विकास की कमान, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया भी पावर में!


छतरपुर/ मध्य प्रदेश विधानसभा की नई समितियों के गठन के साथ ही छतरपुर जिले का राजनीतिक वर्चस्व राजधानी में और गहरा गया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा वर्ष 2026-28 के लिए घोषित सूचियों में छतरपुर की कद्दावर नेत्री और पूर्व मंत्री ललिता यादव को महिला एवं बाल कल्याण समिति का सभापति नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इतना ही नहीं, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया को प्रत्यायुक्त विधान समिति का सदस्य बनाकर उनकी सक्रियता पर मुहर लगाई गई है। साथ ही, पड़ोसी जिले के बृजेंद्र प्रताप सिंह को सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति का सभापति बनाया गया है। इन नियुक्तियों में मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद नियम समिति के सदस्य के रूप में मौजूद हैं। साथ ही विपक्ष की बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक राम सिया भारती को भी सदस्य बनाया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here