छतरपुर हरपालपुर
पिता श्री ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि पर दिया विश्व शांति का संदेश।
ब्रह्माकुमारी दिव्य धाम हरपालपुर में श्रद्धा और शांति के भाव से मनाया गया विश्व शांति दिवस
हरपालपुर – 18 जनवरी को पिता श्री ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में ब्रह्माकुमारीज दिव्य धाम, हरपालपुर में श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी बीके आशा दीदी ने पिता श्री ब्रह्मा बाबा के दिव्य व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन की विशेषताओं का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि श्री ब्रह्मा बाबा का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आध्यात्मिक अनुशासन का अनुपम उदाहरण है। उनका संदेश आज के समय में भी मानव जीवन को शांति, पवित्रता और सकारात्मकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आशा दीदी ने सभी को ब्रह्मा बाबा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा त्याग और तपस्या को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी भाई-बहनों ने पुष्प अर्पित कर श्री ब्रह्मा बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अंत में सभी उपस्थित जनों को ब्रह्म भोज कराया गया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति के संकल्प के साथ किया गया।
ब्रह्मा बाबा की मधुर शिक्षाएं और विशेषताएं
ब्रह्मा बाबा का जीवन साधना का एक साक्षात् उदाहरण था। वे साधन इकठ्ठे करने में नहीं लगे बल्कि साधनामूर्त बने रहे। उनकी समस्त दिनचर्या में तपस्या ही झलकती थी। उनके नैन-बैन इस बात को प्रकट करते थे कि उनका मन योगयुक्त है। साधना अथवा योग के प्रकम्पन सदा उनसे अनुभव होते थे। बाबा बातचीत करते अथवा कार्य व्यवहार करते समय भी ईश्वरीय स्मृति में प्रायः स्थिति बनाये रखते थे। यही कारण था कि जो कोई भी उनके सम्पर्क में आता था, वह स्वयं भी देह से न्यारापन और एक चुम्बकीय आकर्षण अनुभव करता था।
- ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब • त्याग, तपस्या और सेवा के प्रतीक थे श्री ब्रह्मा बाबा – बीके आशा दीदी • विश्व शांति के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन • श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि











