Home छतरपुर अलीपुरा पर्यटक ग्राम मे नही कोई ठिकाना लाइट कितने बार और कितने...

अलीपुरा पर्यटक ग्राम मे नही कोई ठिकाना लाइट कितने बार और कितने समय तक जाए और जाने के बाद कब आए ।

57
0


अलीपुरा नौगांव की सबसे बडी ग्राम पंचायत होने के साथ पर्यटक ग्राम भी भी है लेकिन यहां लाइट का कोई ठिकाना नही रहता है कितने घंटो के लिए चली जाए 24 घंटो मे कई कई घंटो के लिए लाइट चली जाती है और पच्चीसो बार लाइट बार बार कुछ मिनिट के लिए आती जाती है और घंटो घंटो तक काट दी जाती है ।
यहां अलीपुरा मे पावर हाउस होने के बावजूद यहां लाइट का यह हाल है तो अन्य छोटे छोटे गांवो मे तो क्या हाल होगा ।
बिजली कटौती का यहां कोई निश्चित समय या तय समय नही है कि कितने घंटो के लिए और कब काटी जाती है यहां कभी कभी पूरे दिन के लिए भी लाइट काट दी जाती है ।
बीती रात 2 घंटे से ज्यादा तक लाइट काट दी गई और और दिन मे करीब करीब 3 से 5 घंटे दिन मे लाइट नही रही 2 बजे से लाइट काटने के बाद शाम 5 बजे के बाद लाइट और और वह भी 10 मिनिट के लिए ऐसे मनमाने ढंग से बिजली कटौती की जा रही है ।
विद्युत विभाग के कर्मचारियो से बात करने पर वह कहते है कि नौगांव से या ऊपर से लाइट गोल हो रही है ।
वहीं ग्राम अलीपुरा के निवासियो को लाइट ना होने से परेशानी हो रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here