ग्राम देरी के पूर्व सरपंच कौशलेंद्र सिंह बब्लू की दूसरी पत्नी मामला सिंह (अहिरवार)का कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला, हत्या की आशंका पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा..
छतरपुर। के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पठापुर रोड स्थित कौशलेंद्र सिंह जो कि ग्राम देरी का पूर्व सरपंच है जिसकी दूसरी पत्नी ममता सिंह(अहिरवार) के साथ कौशलेंद्र और उसकी पहली पत्नी कमल सिंह के दोनों पुत्र दीप राज, मानवेंद्र के द्वारा विगत माह पूर्व चाकू और तलवार से जानलेवा हमला किया था जिस पर तीनों लोगों पर 307 का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था, जेल से छूटने के बाद कुछ दिनों से विवाद की स्थिति फिर से चल रही थी कल रात्रि में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पठापुर रोड स्थित ममता अहिरवार के मकान के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ संदिग्ध हालात में शव मिला, जिस मोहल्ले में सनसनी फैल गई देररात्रि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मृत शव को जिला अस्पताल लाया गया है वहीं कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया गया है, सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटनास्थल से दो व्यक्ति भागते हुए देखे गए थे।










