Home छतरपुर चंदन पूरा प्राथमिक स्कूल में लापरवाही का आलम, बच्चों का भविष्य खतरे...

चंदन पूरा प्राथमिक स्कूल में लापरवाही का आलम, बच्चों का भविष्य खतरे में

80
0

बिजावर। विकास खंड अंतर्गत शाहगढ़ पंचायत के ग्राम चंदन पूरा में स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। स्कूल हर रोज महज दो घंटे के लिए खुलता है, और कई बार तो केवल नाममात्र के लिए ही खोला जाता है। इस गंभीर लापरवाही का मुख्य कारण हेड मास्टर नफीस सौदागर की उदासीनता बताई जा रही है, जो मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर बिजावर में निवास करते हैं। समय पर नहीं पहुंचते हेड मास्टर
हेड मास्टर नफीस सौदागर की अनुपस्थिति और समय पर स्कूल न पहुंचने की आदत ने बच्चों की पढ़ाई को बुरी तरह प्रभावित किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नफीस सौदागर नियमित रूप से स्कूल नहीं आते, जिसके चलते बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। यह गांव अनिवासी बहुल है, जहां अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर और शिक्षा पर निर्भर हैं। ऐसे में हेड मास्टर की लापरवाही बच्चों के भविष्य को अंधेरे में धकेल रही है।
मध्यान्ह भोजन योजना भी बदहाल
स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना की स्थिति और भी दयनीय है। गरीब परिवारों के बच्चे, जो इस योजना के तहत भोजन पर निर्भर हैं, अक्सर भूखे पेट रह जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था अनियमित है, और कई बार भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब होती है। यह स्थिति उन बच्चों के लिए और भी गंभीर है, जिनके लिए यह भोजन दिन का एकमात्र पौष्टिक आहार होता है बच्चों का जीवन बन रहा नरक
चंदन पूरा के इस प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का जीवन हेड मास्टर की लापरवाही के कारण नरक बनता जा रहा है। अनिवासी समुदाय के बच्चे, जो पहले ही सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, अब शिक्षा और पोषण जैसे बुनियादी अधिकारों से भी वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की ग्रामीणों और अभिभावकों ने मांग की है कि हेड मास्टर नफीस सौदागर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूल में नियमित पढ़ाई व मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि स्कूल में स्थानीय शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here