छतरपुर। शहर के सुमति अकादमी में विद्यार्थियो के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। खुराना आई अस्पताल से डॉ कपिल खुराना एवं श्रीमति निधि खुराना ने बच्चों की ऑंखों की जांच की। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों की आंखों की स्वास्थ्य जांच करना और उनकी आंखों की समस्याओं को समय पर पहचानना था। मोबाईल के बढ़ते उपयोग से बच्चों की ऑखों में कमजोरी आना एवं वस्तुयें अस्पष्ट दिखना आम बात हो गई है कक्षा 1 से 12 तक सभी बच्चों की जांच की गई। शिविर में बच्चों को आंखों की देखभाल करने के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके अलावा बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम बच्चों की आंखो की देखभाल के प्रति जागरुकता लाने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमेन श्री सोमिल अग्रवाल, डायरेक्टर श्रीमति भावना अग्रवाल एवं प्राचार्य श्री सुनील कुमार मिश्रा ने बच्चों की सेहत के बारे में कुछ विशेष सुझाव दिए। विद्यालय में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के गतिविधियों द्वारा लाइफ स्किल्स भी सिखाई जाती है। सम्पूर्ण शिविर का संचालन और प्रबंधन विद्यालय के स्टूडेंट्स काउंसिल के विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही निपुणता से किया गया। डॉक्टर खुराना ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की बहुत सराहना की।










