10 साल के बच्चे ने स्कूल में खेलते समय निगल लिया था 10 रुपये का सिक्का
छतरपुर। अनंत चतुर्दशी पर छतरपुर जिला अस्पताल के चर्चित सर्जन डॉक्टर ने 10 साल के बच्चे की दो मिनिट में मुस्कान लौटा दी और 10 साल का बच्चा अपने परिजनों के साथ मुस्कुराते हुए घर चला गया।
दरअसल राजनगर थाना क्षेत्र की ग्राम परा के रहने वाले गिरधारी पाल के 10 साल के बेटे नरेंद्र पाल ने स्कूल में खेलते समय 10 रुपये का सिक्का निगल लिया जो उसकी आहार नली में जाकर फस गया,जिसके बाद बच्चा ना तो कुछ खा पा रहा था और उल्टियां कर रहा था। तब कहीं जाकर परिजनों को किसी ने जानकारी दी कि आप छतरपुर जिला अस्पताल चले जाएं वहां पर एक डॉक्टर है जो बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल देते हैं। परिजन आनन फ़ानन में तुरंत ही बच्चे को लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे,जहां सिक्का निकालने में माहिर चर्चित सर्जन डॉक्टर मनोज चौधरी ने 2 मिनट में ही बच्चे को ओटी में लेजाकर बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक 10 रुपये का सिक्का बच्चे के गले से निकाल दिया। सिक्का निकालने के बाद नरेंद्र मुस्कुराते हुए परिजनों के साथ अपने घर चला गया और बच्चे के पिता गिरधारीपाल ने डॉक्टर का आभार जताया और बोले बहुत अच्छे डॉक्टर है।










