Home छतरपुर भारत विकास परिषद द्वारा सुमति एकेडमी में गुरू वंदन,छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का...

भारत विकास परिषद द्वारा सुमति एकेडमी में गुरू वंदन,छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ गरिमामयी आयोजन

86
0

चार गुरुजनों का परिषद ने किया आत्मीय सम्मान

छात्रों को मोबाइल के कम उपयोग की दिलाई अनूठी शपथ

छतरपुर। भारत विकास परिषद,छतरपुर के तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित सुमति अकेडमी में डॉ सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के जन्‍मदिवस के अवसर पर “गुरू वन्‍दन,छात्र अभिनंदन”कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में परिषद के उपाध्यक्ष एवं महाराजा छत्रसाल बुन्‍देलखण्‍ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ सुमति प्रकाश जैन, प्रतिष्ठित व्यवसायीद्वय श्री रामनरेश पाठक एवं सचिव श्री उमेश लालवानी ने छात्र-छात्राओं को सम्‍बोधित किया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्‍वती के अर्चन वन्‍दन से हुआ।प्राचार्य श्री सुनील मिश्रा ने तीनों अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में सुंदर गमले में लगा एक एक भेंट कर भावभीना स्वागत किया।इसके उपरांत गुरू-शिष्‍य परम्‍परा का महत्‍व बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार मिश्रा ने डॉ सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍ण जी के प्रेरक जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को सम्‍बोधित किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी मधुर वाणी में समूह गान प्रस्‍तुत किया।
प्रो. सुमति प्रकाश जैन ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पालन करने, कम्युनिकेशन स्किल निखारने,पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की प्रेरणा दी।साथ ही आपने आज बच्चों की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बने मोबाइल के दुष्‍प्रभावों के बारे में चर्चा करते हुए मोबाइल कम से कम उपयोग करने की शपथ दिलाई।छोटे बड़े सभी छात्र छात्राओं ने इस अनूठी शपथ को उत्साह के साथ ग्रहण किया एवं अनावश्यक मोबाइल न चलाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सोमिल अग्रवाल, डायरेक्‍टर श्रीमती भावना अग्रवाल, प्राचार्य श्री सुनील कुमार मिश्रा एवं श्रीमती दिव्‍या श्रीवास्‍तव सहित अनेक गुरुजन उपस्थित रहे ।शिक्षक दिवस की पूर्व बेला पर भारत विकास परिषद ने एकेडमी के प्राचार्य श्री सुनील मिश्रा,डायरेक्टर श्रीमती भावना अग्रवाल,श्री मनोज सोनी एवं श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव का आत्मीय सम्मान किया। एकेडमी के विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने भी अपने सभी गुरुजनों का वंदन कर उनका शुभाशीष लिया।अंत में सभी का आभार प्रकट करते ने भारत विकास परिषद की ओर से व्यसनमुक्त रहने की शपथ छात्र-छात्राओं को दिलवाई।
कार्यक्रम का सरस संचालन श्रीमती शोभना मिश्रा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here