Home छतरपुर जिले में 30 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित

जिले में 30 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित

75
0

कमिश्नर एवं आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

30 अगस्त 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का छतरपुर शहर के मेला ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के मद्देनजर एवं लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में मंगलवार को कमिश्नर सागर अनिल सुचारी एवं आईजी हिमानी खन्ना ने छतरपुर विधायक श्रीमती Lalita Yadav, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन के साथ कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। इसके अलावा सिंचाई कॉलोनी में बनाए गए ग्रन्थालय (सेंट्रल लाईब्रेरी) एवं रेलवे स्टेशन के पास हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी विदिता डागर, एसडीएम अखिल राठौर, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here