Home डेली न्यूज़ 108 वीं बार रक्तदान कर पप्पू गुप्ता ने बनाया रिकार्ड

108 वीं बार रक्तदान कर पप्पू गुप्ता ने बनाया रिकार्ड

866
0

छतरपुर, 24 अगस्त 2025। रक्तदान को महादान कहा जाता है। रक्तदान से लोगों को जीवनदान मिलता है। कई बार तो परिजनों को रक्त की जरूरत पड़ने पर अपने तक किनारा कर जाते हैं लेकिन पप्पू गुप्ता एक ऐसी शख्सियत हैं जो जरूरतमंदों को रक्तदान करने में कभी पीछे नहीं रहते। उन्होंने रविवार को ब्रम्हाकुमारीज द्वारा आयोजित शिविर में 108 वीं बार रक्दान कर रिकार्ड कायम किया है। पप्पू गुप्ता का ब्लड ग्रुप रेयर यानि बी नेगेटिव है जो बहुत कम लोगों का होता है।     
इण्डिया टीवी के रिपोर्टर और राज की दुनिया समाचार पत्र के संचालक पप्पू गुप्ता ने छतरपुर से लेकर दिल्ली तक जाकर रक्तदान किया। यूं तो डॉक्टर 3 महीने में एक बार रक्तदान की सलाह देते हैं किन्तु उन्होंने मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने के 15 दिन के अंदर भी बेहिचक रक्तदान कर अपना दायित्व निभाया है। पप्पू गुप्ता का नाम रक्दान करने वालों की सूची में छतरपुर के जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल और चौबे नर्सिंग होम आर डी खरे मेमोरियल,पुलिस लाईन छतरपुर आदि में दर्ज है, जब भी किसी मरीज को बी नेगेटिव रक्त की जरूरत होती है तो उन्हें कॉल कर बुलाया जाता है वे आधी रात को भी मरीजों की जान बचाने अस्पताल पहुंच जाते हैं। खास बात ये है कि खुद पत्रकार होने के बावजूद उन्होंने कभी भी अपने अख़बार में अपने रक्तदान की एक खबर तक नहीं छापी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here