Home छतरपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार में लिप्त रहे...

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार में लिप्त रहे अपराधियों पर कड़ी निगरानी

66
0

➤ पुनः अपराध करने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की दी चेतावनी

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना-चौकी क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाशों एवं हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में, जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध हथियार में पूर्व से लिप्त अपराधियों को थानों में बुलाया गया। उन्हें आवश्यक समझाइश दी गई और संबंधित स्थानों पर भ्रमण कर उनके मूवमेंट संबंधी जानकारी एकत्र की गई। कुछ अपराधी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं या जिले से बाहर हैं, जिनकी जानकारी भी एकत्रित की गई।

थानों में बुलाए गए अपराधियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे कानून का पालन करें और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। यदि वे किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here