बमीठा–ग्राम पंचायत वरद्वहा (झमटुली) में आकाशीय बिजली गिरने से हक्कू पटेल की दो ज्ञावन भैसों की मौत हो गई है शाम 6 बजे करीब हक्कू पटेल भैसों को जंगल से चरा कर घर आ रहा था गाँव के पास सकरा में चिल्ला के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे दो ज्ञावन भैसों की मौत हो गई हक्कू पटेल बाल बाल बचा डॉ गुप्ता जी ने दोनों भैसों का पी एम मौके पर जाकर किया हक्कू पटेल भैसों का दूध घी बेचकर तीन बच्चों को भोपाल एवं रीवा में पढ़ाता था।











