छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
विगत दिनों में छतरपुर जिले में 390 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को रात्रि के समय गश्त के दौरान सिंचाई कॉलोनी छतरपुर में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम मंदिर के पास पुलिया पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदेहियों ने भगाने का प्रयास किया, घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध देशी 315 बोर की देशी अद्धी व कारतूस बरामद किया गया। दोनों को अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी पुष्पराज रजक पिता दशरथ रजक निवासी शिवनगर कॉलोनी देरी रोड एवं विधि विरुद्ध किशोर सहित दोनों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन वाल्मीकि चौबे, उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा , आरक्षक अजय प्रताप सिंह, ऋषिकेश, धर्मेंद्र चतुर्वेदी की भूमिका रही।










