Home छतरपुर ज्ञान गंगा हॉस्टल गंज में 7 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, शरीर...

ज्ञान गंगा हॉस्टल गंज में 7 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, शरीर पड़ा नीला

94
0

बमीठा। छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम गंज स्थित ज्ञान गंगा हॉस्टल में एक 7 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह जब बच्चे को जगाने की कोशिश की गई, तो वह मृत पाया गया और उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था, जिससे मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान अनुराग पटेल (7 वर्ष), पिता बबलू पटेल निवासी घूरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि बच्चे का शरीर नीला पड़ना किसी आंतरिक समस्या या दम घुटने का संकेत हो सकता है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हॉस्टल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here