Home छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने सफलतापूर्वक युवक के पेट से...

जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने सफलतापूर्वक युवक के पेट से बाहर निकाली बोतल

89
0

युवक के मलद्वार से पेट में पहुंची प्लास्टिक की बोतल

छतरपुर। बुधवार को छतरपुर जिला अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां एक युवक के मलद्वार से प्लास्टिक की बोतल उसके पेट में जा पहुंची थी जिसको सफलतापूर्वक जिला अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा निकाल दिया गया है।
छतरपुर जिला अस्पताल में बुधवार को नौगांव थाना क्षेत्र का एक युवक पहुंचा था, जिसने डॉक्टर को अपनी समस्या बताई कि उसके मलद्वार में एक प्लास्टिक की बोतल अंदर चली गई है। इसके बाद डॉक्टर ने युवक का एक्सरे कराया तो पता चला कि युवक के मलद्वार से प्लास्टिक की बोतल उसके पेट में जा पहुंची है। पेट में प्लास्टिक की बोतल होने से युवक ना कुछ खा पा रहा था साथ ही पेट की कई समस्याएं भी उत्पन्न हो गई थी। जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉक्टर मनोज चौधरी,डॉ आशीष शुक्ला, डॉ नंदकिशोर जाटव, डॉक्टर सृष्टि श्रीवास एवं नर्सिंग स्टाफ की मदद से डॉक्टर के द्वारा सफलतापूर्वक युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल को बाहर निकाल दिया गया है और युवक अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
वही बता दे की छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा पहले भी एक व्यक्ति के पेट से एक लौकी और दो प्लास्टिक की बोतल जो लोगो के मलद्वार से पेट में जा पहुँची थी उनको सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here