Home पन्ना पन्ना आरटीओ की स्कूल वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाईसलेहा एवं देवेंद्रनगर क्षेत्र के...

पन्ना आरटीओ की स्कूल वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाईसलेहा एवं देवेंद्रनगर क्षेत्र के 19 वाहनों से 39 हजार की चालानी कार्रवाई

150
0

पन्ना। परिवहन विभाग द्वारा जिले में निरंतर स्कूल वाहनों का चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। विभाग के दल द्वारा देवेन्द्रनगर एवं सलेहा क्षेत्र में अभियान चलाकर 19 वाहनों को चेक किया गया। इसमें से 6 वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक उपाए नहीं बरतने तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर 39 हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई। बस संचालकों और स्कूल प्राचार्य को उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन मुताबिक बस संचालन करने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए। साथ ही निर्धारित नियमों को पालन करने की समझाईश दी गई तथा लापरवाही पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान यह भी बताया गया कि सभी वाहनों में परमिट, बीमा और फिटनेस सर्टिफिकेट इत्यादि दस्तावेज अनिवार्य रूप से होना चाहिए। आगामी दिवसों में भी यह अभियान निरंतर संचालित रहेगा।

Previous articleबागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर महिला तस्कर बताने वाले प्रोफेसर के खिलाफ़ मामला दर्ज…
Next articleछतरपुर की नौगाँव थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल कर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश किया है , 4 आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी, नगद ₹10000 और 45 एटीएम कार्ड बरामद,आरोपी निशांत उर्फ राजा रावत एवं शिवम यादव पूर्व में थाना बड़ा मलहरा एटीएम धोखाधड़ी में किए गए थे गिरफ्तार, गिरोह के सदस्यों ने थाना गढ़ाकोटा, मकरोनिया जिला सागर, थाना गंज बासौदा, सिरोंज जिला विदिशा, जिला झांसी में धोखाधड़ी की घटना को दिया था अंजाम,आरोपी जीतू पाराशर लूट, अवैध हथियार, जुआ, अवैध वसूली, मारपीट जैसे 11 अपराधों में लिप्त है ,बीते जून में थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत कोठी चौराहा एटीएम से केशव नारायण नायक के पैसे निकालते समय आरोपी द्वारा एटीएम बदलकर पैसे निकालने संबंधी रिपोर्ट पर थाना नौगांव में दर्ज हुई थी ,पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।पुलिस टीम ने एटीएम बदलकर पैसे निकाल कर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों बंटी उर्फ वीर सिंह राजपूत निवासी हनुमानगढ़ दतिया ,. निशांत उर्फ राजा रावत निवासी नई बस्ती ललितपुर उत्तर प्रदेश , शिवम यादव निवासी आजादपुरा ललितपुर उत्तर प्रदेश,जीतू उर्फ जितेंद्र पाराशर पिता राकेश पराशर निवासी ईसानगर रोड नौगांवको गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से सोने की अंगूठी एवं ₹10000 नगद राशि, 45 एटीएम कार्ड बरामद की गई।आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की गई। गिरोह के सदस्य निशांत उर्फ राजा रावत एवं शिवम यादव पूर्व में थाना बड़ा मलहरा एटीएम धोखाधड़ी में गिरफ्तार किए गए थे, गिरोह के सदस्यों ने थाना गढ़ाकोटा, मकरोनिया जिला सागर, थाना गंज बासौदा, सिरोंज जिला विदिशा, जिला झांसी सहित अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। संबंधित थानों से संपर्क किया गया है। आरोपी जीतू पाराशर लूट, अवैध हथियार, जुआ, अवैध वसूली, मारपीट जैसे 11 अपराधों में लिप्त है। पुलिस की विवेचना कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here