छतरपुर के वार्ड नंबर 38 में मासूम कुत्तों को पहनाई जा रही बेड़ियां — अमानवीयता की हदें पार, वीडियो वायरल
छतरपुर (मध्यप्रदेश): वार्ड नंबर 38 से एक बेहद चिंताजनक और भावनात्मक वीडियो सामने आया है, जिसमें मासूम बेजुबान कुत्तों को बेड़ियां पहनाकर सजा दी जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ये कुत्ते बेहद शांत हैं और प्यार से बुलाने पर इंसानों के पास चले आते हैं। फिर भी उन्हें निर्दयतापूर्वक जंजीरों में जकड़ दिया गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ये कुत्ते किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, फिर भी उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे कोई अपराधी हों। वीडियो के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया है।
प्रशासन से उठी कार्रवाई की मांग
इस तरह की क्रूरता पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के खिलाफ है। जानवरों के साथ इस तरह का बर्ताव न सिर्फ कानूनन गलत है, बल्कि इंसानियत के भी खिलाफ है। लोगों ने छतरपुर प्रशासन से अपील की है कि ऐसे अमानवीय कृत्य में शामिल लोगों की पहचान कर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
मानवता पर सवाल
“क्या मासूमों को जीते जी इस तरह सजा देना उचित है?”
“क्या समाज अब इतने संवेदनहीन हो चुका है कि अब जानवरों की भी स्वतंत्रता छीन ली जाए?”
जनता की आवाज
वार्ड के कई लोगों ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जताई है और प्रशासन से अपील की है कि इन बेजुबान जीवों के साथ दया और संवेदना का व्यवहार किया जाए।
🔴 छतरपुर प्रशासन से निवेदन है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाए और ऐसे मासूम जानवरों को न्याय दिलाया जाए।
क्योंकि जो समाज बेजुबानों के लिए नहीं लड़ सकता, वह इंसानियत के नाम पर एक धब्बा है।




