छतरपुर। खजुराहो SDOP मनमोहन सिंह बघेल और बमीठा थाना पुलिस ने शनिवार शाम बागेश्वर धाम क्षेत्र के होटलों, होमस्टे और गेस्ट हाउसों का किया निरीक्षण।
यात्रियों के दस्तावेज़, रजिस्टर, CCTV और संचालन अनुमति की जांच की गई। दो दिन में सभी दस्तावेज़ दुरुस्त करने का निर्देश। अनियमितता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई। ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों, मिठाई दुकानदारों को भी निर्देश जारी। संदिग्ध महिला से पूछताछ, आधार कार्ड न होने पर जांच के आदेश। पुलिस बल और धाम समिति सदस्य मौके पर मौजूद रहे।











