Home छतरपुर थाना बड़ामलहरा पुलिस ने सर्राफा दुकान में चोरी का 24 घंटे के...

थाना बड़ामलहरा पुलिस ने सर्राफा दुकान में चोरी का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा- आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई 85 सोने की कील बरामद

69
0

छतरपुर। थाना बड़ामलहरा पुलिस ने सर्राफा दुकान में चोरी का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा- आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई 85 सोने की कील बरामद

“चक्षु अभियान” के तहत लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा, आरोपी की पहचान में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

2 दिन पूर्व थाना बड़ा मलहरा क्षेत्र अंतर्गत फरियादी राकेश कुमार सोनी की घुवारा तिगेला स्थित सर्राफा दुकान से चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना बड़ा मलहरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध दर्ज किया गया था।
घटनास्थल पर कैमरे संचालित थे, पुलिस को आसानी हुई। इसी कारण पुलिस द्वारा “चक्षु अभियान” के तहत अपराध नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगवाए जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल, मार्गो, चौराहों एवं आसपास के क्षेत्र के कैमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
एकत्रित साक्ष्य के अनुसार आरोपी की पहचान की गई। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पंचू चढ़ार पिता लक्ष्मण चढ़ार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड न. 9 बड़ा मलहरा छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। एवं विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्यवाही की गई । चोरी की गई सोने की छोटी बड़ी 85 नग कीले मात्रा 14 ग्राम कीमत करीब ₹135000 बरामद की गई। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, उप निरीक्षक आर बी सिंह, सहायक उप निरीक्षक रतीराम, बीएस घोष, प्रधान आरक्षक सरमन, आरक्षक विनोद, गोविंद, सोनू, सतीश यादव, सतीश सिंह, राजा भैया, सत्येंद्र, शिवराज, संजीव की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here