Home छतरपुर महाराजपुर से जटाशंकर तक निकली विशाल पैदल कांवड़ यात्रा

महाराजपुर से जटाशंकर तक निकली विशाल पैदल कांवड़ यात्रा

102
0

छतरपुर। महाराजपुर नगर से पिछले 10 वर्ष से निकल रही कांवड़ यात्रा इस वर्ष भी निकली। यह यात्रा जटाशंकर धाम पहुंची, जहां भगवान शिव का भक्तों द्वारा जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए कावडिए चले। जिला मुख्यालय पर महोबा रोड पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे हरिशचंद्र चौरसिया, दीपू महारज, आलोक चौरसिया ने बताया कि पूर्ण उत्साह के साथ यह यात्रा निकाली गई है। यात्रा में दो दर्जन से अधिक भक्त शामिल रहे। यात्रा को लेकर सभी भक्तों में उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here