Home छतरपुर थाना सिविल लाइन पुलिस ने “नशा मुक्ति अभियान” के तहत 3 किग्रा...

थाना सिविल लाइन पुलिस ने “नशा मुक्ति अभियान” के तहत 3 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

189
0

छतरपुर। माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 77 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1000 किग्रा से अधिक गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, दो-दो सैकड़ा से अधिक नशीली टैबलेट, इंजेक्शन, 15000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान सन्मति स्कूल के सामने वाली गली पर पहुंची, गली में आ रहे संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई। बैग में टैपिंग से बंद पैकिट में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा करीब 3 किलोग्राम कीमत करीब 45 हज़ार रुपए जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर अभियुक्त ने अपने मामा द्वारा विक्रय हेतु देना बताया। अवैध मादक पदार्थ में लिप्त अभियुक्त एवं उसके मामा दोनों आरोपियों

  1. अभियुक्त कृष्णा बाजपेई पिता ओमप्रकाश बाजपेई निवासी बसारी दरवाजा के पास थाना कोतवाली छतरपुर
  2. फरार आरोपी विनय पाराशर पिता गया प्रसाद निवासी शाहगढ़ जिला सागर
    के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी विनय पाराशर की तलाश एवं कार्यवाही जारी है।
    उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे उप निरीक्षक किशोर पटेल आरक्षक धर्मेंद्र, अरविंद, सूरजभान, हरेंद्र एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here